राजस्थान सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में क15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियानमी लाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रतापगढ़ के गांधी चौराहे पर शुरू किया गया। जिला कलेक्टर ने वाहन चालकों को गुलाब दिया इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. अंजलि राजोरिया, परिवहन निरीक्षक दुर्गाशंकर जाट और यातायात प्रभारी ईश्वरलाल मौजूद रहे। अधिकारियों ने वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग, हेलमेट तथा सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग सहित यातायात नियमों की जानकारी दी। राज्य सरकार के निर्देशों के अनुसार, यह अभियान 11 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इसमें परिवहन विभाग, पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग और चिकित्सा विभाग की विशेष भूमिका रहेगी। अभियान के तहत परिवहन विभाग जागरूकता कार्यशालाएं आयोजित करेगा। साथ ही रिफ्लेक्टर टेप लगवाने, बस बॉडी कोड की जानकारी देने और स्कूल वाहनों के संचालकों व ड्राइवरों को नियमों से अवगत कराने के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। नियमों का पालन करने वाले चालकों को सम्मानित किया जाएगा पुलिस विभाग दुर्घटना संभावित स्थानों पर समझाइश करेगा, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग के लिए प्रेरित करेगा। तेज गति, गलत दिशा में वाहन चलाने और शराब पीकर ड्राइविंग पर रोक लगाने की कार्रवाई भी की जाएगी। नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को सम्मानित भी किया जाएगा। सार्वजनिक निर्माण विभाग को अनाधिकृत कट बंद करने, खतरनाक मोड़ों पर रिफ्लेक्टिव फर्नीचर और प्रकाश व्यवस्था सुधारने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त, अवैध ढाबे और अतिक्रमण हटाने व सड़क किनारे घूमते पशुओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने का काम भी किया जाएगा। स्कूलों में सड़क सुरक्षा शपथ दिलाएगा विभाग शिक्षा विभाग विद्यालयों और महाविद्यालयों में पोस्टर, निबंध, प्रश्नोत्तरी, स्लोगन, जिंगल्स और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलवाई जाएगी। चिकित्सा विभाग ट्रॉमा सेंटरों की तैयारियों की समीक्षा करेगा और कैशलेस उपचार योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेगा। अभियान की निगरानी जिला सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अभियान में सहयोग करते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करें।


