कलेक्टर फहराएंगे ध्वज, परेड में 378 जवान होंगे शामिल:बालाघाट में पहली बार पुलिस का विशेष सहयोगी दस्ता गणतंत्र दिवस समारोह में लेगा हिस्सा

बालाघाट में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मुलना स्टेडियम में आयोजित होगा। कलेक्टर मृणाल मीणा ध्वजारोहण करेंगे। समारोह की अंतिम रिहर्सल आज शनिवार को पूरी हुई। परेड में सीआरपीएफ, एसएफ, हॉकफोर्स, जिला पुलिस बल, एनसीसी, एनएसएस कैडेट्स, शौर्य दल और पहली बार पुलिस का विशेष सहयोगी दस्ता शामिल हुआ। कुल 378 जवान, कैडेट और स्वयंसेवक परेड का हिस्सा बने। 378 जवान, कैडेट और स्वयंसेवक परेड में होंगे शामिल सीईओ अभिषेक सराफ ने ध्वज के सामने परेड की सलामी ली। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और नेतृत्वकर्ताओं से परिचय प्राप्त किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। कलेक्टर मृणाल मीणा सुबह 8:58 बजे मुलना स्टेडियम पहुंचेंगे और ठीक 9:00 बजे ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद परेड का निरीक्षण किया जाएगा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का संदेश वाचन होगा। विभिन्न विभागों की ओर से प्रदर्शित की जाएंगी झांकियों सुबह 9:25 बजे आकर्षक परेड मार्चपास्ट होगा। इसके बाद 9:50 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न विभागों की ओर झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। ये झांकियां जिले की सांस्कृतिक विरासत, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को दर्शाएंगी। सुबह 10:50 बजे उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। समारोह का समापन 11:30 बजे होगा। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर राष्ट्रभक्ति, एकता और गौरव की भावना के साथ उत्साहपूर्वक शामिल होने की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *