कलेक्टर बोले- ‘सीवेज प्लांट पर ठेकेदार रहे मौजूद’:लापरवाही पर लगेगा जुर्माना; हॉस्पिटल की पार्किंग सुविधा भी बदलेगी

बांसवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जिला कलेक्टर ड़ॉ. इंद्रजीत यादव ने रविवार को महात्मा गांधी अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने अस्पताल की आधारभूत संरचना, सफाई, चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता और मरीजों की सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने विशेषज्ञों और आधुनिक मशीनों की कमी दूर करने के साथ मरम्मत कार्य, पार्किंग व्यवस्था और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल की आधारभूत संरचना और मरम्मत कार्य कलेक्टर ने अस्पताल परिसर में टूटी सड़कों, जर्जर छज्जों और अन्य क्षतिग्रस्त हिस्सों का निरीक्षण किया। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को मरम्मत कार्य के लिए बजट ट्रांसफर करने और टेंडर प्रक्रिया के तहत जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और साफ-सफाई पर सख्त रुख STP में लगातार शिकायतें आने पर कलेक्टर ने NHM के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि प्लांट पर ठेकेदार का प्रतिनिधि 24/7 मौजूद रहे। लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाने की हिदायत दी गई। अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर भी नियमित निगरानी करने के आदेश दिए गए। विशेषज्ञ और आधुनिक मशीनों की कमी दूर होगी कलेक्टर ने कहा कि अस्पताल में कुछ विशेषज्ञ और आधुनिक मशीनों की कमी है। इसके लिए राज्य सरकार को सीटी स्कैन, एमआरआई मशीन और कंपोनेंट सेपरेटर की मांग भेजी गई है। चिकित्सकों की कमी को पूरा करने के लिए भी प्रस्ताव तैयार किया गया है ताकि मरीजों को अन्य शहरों में न जाना पड़े। पार्किंग और अस्पताल परिसर की व्यवस्था कलेक्टर ने अव्यवस्थित वाहनों को हटाने, पार्किंग को सुव्यवस्थित करने और अस्पताल के भीतर आने-जाने के रास्तों को सुधारने के निर्देश दिए। वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी इस दौरान पीएमओ दिनेश माहेश्वरी, सीएमएचओ ड़ॉ. खुशपाल राठौड़ और चिकित्सा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता हर नागरिक को समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *