कलेक्टोरेट में फहराया तिरंगा

जशपुरनगर | 77वें गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को कलेक्टर रोहित व्यास ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कलेक्टर व्यास ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार ने कहा कि प्रशासन का मूल उद्देश्य आम नागरिकों को सुशासन देना है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुशवाहा, हरिओम द्विवेदी सहित कलेक्टोरेट के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कलेक्टर रोहित व्यास ने 26 जनवरी को कलेक्टर निवास में भी तिरंगा फहराया। सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का सम्मान व्यक्त किया। इस दौरान अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, डिप्टी कलेक्टर हरिओम द्विवेदी सहित कलेक्टर निवास के कर्मचारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *