कवर्धा| कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास फुटपाथ से सटी खाली जगह अब कचरा डंपिंग जोन बनती जा रही है। यहां रोजाना लोग कचरा फेंक रहे हैं, लेकिन नगर पालिका द्वारा नियमित सफाई नहीं कराए जाने से गंदगी फैल गई है। कचरे के ढेर से बदबू उठ रही है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। नियमित सफाई जरूरी है।


