दाढ़ी| चरगवां स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में शिक्षक बृजेश साहू जन्मदिन पर विद्यार्थियों के लिए नेवता भोज का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों को खीर, पूड़ी, केला, मिठाई और पापड़ परोसे गए। न्योता भोज में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी अतिथियों ने इसे विद्यार्थियों के प्रति स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी का अनुकरणीय उदाहरण बताया। संकुल समन्वयक कोमल प्रसाद पाटिल, ग्राम पंचायत चरगवां के सरपंच क्षमानिधि, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य तथा प्रधान पाठक शिवप्रसाद साहू सहित शिक्षक उपस्थित रहे।


