पाली| कलेक्ट्रेट स्थित रसद विभाग के कार्यालय की छत रविवार को खेल मैदान बन गई। अटल सेवा केंद्र के पास स्थित सीढ़ियों के जरिए बच्चे जान जोखिम में डाल छत पर चढ़ गए और वहां खेलने लगे। मामले पर डीएसओ कमल कुमार पंवार का कहना है कि बच्चे अक्सर परिसर में खेलते हैं। संभवतः गेंद ऊपर जाने से उसे लेने छत पर चढ़े होंगे। – फोटो: गौरव शर्मा।


