कल्पना संग लंदन पहुंचे सीएम हेमंत का आदिवासी परंपरा से हुआ स्वागत

प्रवासियों से बोलीं कल्पना- लंदन में झारखंडी संस्कृति को जीवित रखना गर्व की बात है मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड विधानसभा की महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष व विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों के साथ दावोस से लंदन पहुंच गए हैं। लंदन पहुंचते ही वहां निवास कर रहे झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के सदस्यों ने मुख्यमंत्री और उनकी प|ी का पारंपरिक जनजातीय गीत-संगीत के साथ स्वागत किया। झारखंडी समुदाय के लोगों ने ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक गीतों से अपने स्नेह और सम्मान का इजहार किया। स्वागत के इस दृश्य ने विदेश की धरती पर झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को जीवंत कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वागत से अभिभूत होते हुए कहा कि इस सम्मान ने उन्हें निशब्द कर दिया है। उन्होंने कहा, “मेरे प्रति आपके इस स्नेह और आदर को देखकर गर्व महसूस कर रहा हूं। लंदन में रहकर भी आप सभी झारखंड का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके लिए आप सभी का हार्दिक आभार।”वहीं विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने भी झारखंड के स्कॉलर्स और डायसपोरा के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए सभी को “झारखंडी जोहार” कहा। उन्होंने कहा कि विदेश में रहकर भी झारखंड की संस्कृति और परंपरा को जीवित रखना गर्व की बात है। पिस्कानगड़ी की अल्फा टोप्पो ने सीएम दंपती का परछन किया, कांसे की थाली में हाथ धुलवाए लंदन में रह रहीं पिस्कानगड़ी के कोलांबी गांव निवासी अल्फा टोप्पो ने कांसे की थाली में कांसे के लोटे से मुख्यमंत्री और उनकी पत्नी के हाथ धुलवाए। झारखंडी पड़िया गमछे से हाथ पोंछवाया और विधिवत परछन कर सम्मान प्रकट किया। अल्फा टोप्पो को लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री के लिए प्रतिष्ठित चेवनिंग स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। ब्रिटिश सरकार का यह स्कॉलरशिप दुनियाभर के उभरते नेतृत्वकर्ताओं को दी जाती है। अल्फा ने कहा कि पढ़ाई पूरी करने के बाद वे भारत लौटकर झारखंड में काम करेंगी। उन्होंने कहा, “आदिवासी समुदाय का जल, जंगल और जमीन से गहरा जुड़ाव यह अहसास कराता है कि हाशिए पर खड़े लोगों की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक चुनौतियों का समाधान शिक्षा के माध्यम से ही संभव है।”

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *