उदयपुर महिला कांग्रेस (शहर) की नव-नियुक्त कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 27 जनवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। समारोह दोपहर 3 बजे से 100 फीट रोड स्थित अशोका ग्रीन में होगा। इस कार्यक्रम में राजस्थान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह मुख्य अतिथि होगी और वे नव-नियुक्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाएंगी। उदयपुर महिला कांग्रेस (शहर) की जिलाध्यक्ष श्रीमती तारिका भानुप्रताप सिंह की टीम शपथ लेगी। तारिका ने बताया कि इस समारोह के साथ संगठनात्मक मजबूती, महिला सशक्तिकरण एवं जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम महिला विंग आगे बढ़ाकर उदयपुर में काम करेगी। उन्होंने कहा कि नव-नियुक्त कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। समारोह में महिला कांग्रेस की पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहेंगे।


