पाटन | प्रखंड के सभी शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक संस्थानों में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुई। सरस्वती पूजा को लेकर पाटन, किशुनपुर और नावाजयपुर क्षेत्रों में खासकर स्कूली बच्चों व युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। पूजा के समापन के बाद दूसरे दिन मां सरस्वती की प्रतिमाओं का नम आंखों से विसर्जन किया गया। इस दौरान पाटन प्लस टू उच्च विद्यालय पाटन के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भावभीनी विदाई के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन किया।


