कल के मुकाबले आज बिजिविलिटी कम:घने कोहरे में लाइट जलाकर चलाने पड़ रहे वाहन, ठंडी हवाएं बढ़ाएगी सर्दी

भरतपुर जिले के रूपवास, हलैना, रुदावल, उच्चैन, नदबई, वैर-भुसावर में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। कोहरे के कारण बिजिविलिटी महज 30 से 40 है। जिसके कारण लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ रहा है। ओस के कारण सड़कें भी गीली नजर आ रहीं हैं। आज कल से ज्यादा घना कोहरा देखने को मिला है। कल के मुकाबले आज बिजिविलिटी कम मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में ठंडी हवाओं से सर्दी और भी बढ़ेगी। सुबह से घने कोहरे के कारण लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। घने कोहरे के कारण लोग वाहनों की लाइट जलाकर वाहन चला रहे हैं। कल के मुकाबले आज बिजिविलिटी कम है। ओस के कारण सड़कें गीली हैं। अगले 3 दिन में और भी बढ़ सकती है सर्दी मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिन में और भी सर्दी बढ़ सकती है। ठंडी हवाएं चलेंगी। साथ ही कोहरा भी देखने को मिल सकता है। सर्दी बढ़ने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। इसके साथ ही सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी कम देखने को मिली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *