कल-परसों 4 जिलों में बारिश:आज खिलेगी धूप, दिन के तापमान में उछाल; केलांग का मैक्सिमम टैम्परेचर नॉर्मल से 8 डिग्री ज्यादा

हिमाचल प्रदेश में मानसून विड्रा होने से पहले कमजोर पड़ गया है। मानसून में तबाही मचाने के बाद चार दिन से अच्छी धूप खिली है। इससे तापमान में भी उछाल दर्ज किया गया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। ठंडे रहने वाले केलांग के तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 8 डिग्री का उछाल रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद यहां का पारा 26.4 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज (मंगलवार को) मौसम पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान है। 24 और 25 सितंबर को 4 जिलों, कांगड़ा, मंडी, शिमला व सिरमौर जिला के कुछ भागों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 26 सितंबर से मौसम फिर साफ हो जाएगा। एक-दो दिन में विड्रा होगा मानसून इस बीच एक दो दिन में मानसून भी प्रदेश से विड्रा हो सकता है। प्रदेश से मानसून विड्रा होने की सामान्य तारीख 25 सितंबर है। प्रदेश में इस मानसून सीजन (1 जून 22 सितंबर) के बीच सामान्य से 44 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। शिमला-कुल्लू में नॉर्मल की तुलना में डबल से भी ज्यादा बारिश इस अवधि में सामान्य बारिश 711.4 मिलीमीटर होती है, लेकिन इस बार 1023.4 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं। यही भारी बारिश तबाही का कारण बनी है। शिमला और कुल्लू में सामान्य की तुलना में डबल से भी ज्यादा बारिश हुई है। शिमला में नॉर्मल से 103 प्रतिशत ज्यादा और कुल्लू में 102 प्रतिशत अधिक बादल बरसे है। लाहौल स्पीति में सामान्य से 20% कम बारिश बिलासपुर में सामान्य से 82 प्रतिशत अधिक, चंबा में 35 प्रतिशत, हमीरपुर 62, कांगड़ा 20, किन्नौर 25, मंडी में 77, सिरमौर 39, सोलन 72 और ऊना जिला में सामान्य से 69 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। लाहौल स्पीति इकलौता ऐसा जिला है जहां सामान्य से 20 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *