कल मां का अंतिम संस्कार, आज मंत्री पद की शपथ:दिल्ली कैबिनेट में बिहार के पंकज सिंह; बोले- अगली छठ में यमुना साफ मिलेगी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की जीत के बाद आज रेखा गुप्ता ने CM पद की शपथ ली। उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिनमें बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले पंकज सिंह भी शामिल हैं। वे दिल्ली के विकासपुरी से विधायक चुने गए हैं। पंकज राजपूत समाज से आते हैं। 18 फरवरी को पंकज सिंह की मां सीता सिंह का निधन हुआ था। कल यानी 19 फरवरी को दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार हुआ। पंकज के छोटे भाई नीरज सिंह ने कहा, ‘आज मां जिंदा होती तो उन्हें गर्व होता।’ पंकज सिंह बक्सर के ब्रह्मपुर प्रखंड के धरौली गांव के रहने वाले एमसीडी के पूर्व कमिश्नर स्वर्गीय राजमोहन सिंह के बेटे हैं। उन्होंने विकासपुरी विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार महिंद्र यादव को 13,364 वोट से हराया। पेशे से डेंटिस्ट हैं पंकज सिंह पंकज सिंह का जन्म 6 नवंबर 1977 को दिल्ली के विकासपुरी में हुआ। पंकज सिंह पेशे से डेंटिस्ट हैं। बिहार से ही उन्होंने BDS की डिग्री हासिल की है। पंकज सिंह की पत्नी रश्मि भी डेंटिस्ट हैं। MCD के पार्षद के रूप में पंकज सिंह ने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की। बक्सर में हर साल कराते हैं फुटबॉल टूर्नामेंट पंकज बचपन से ही दिल्ली में रह रहे हैं। वे 4 भाइयों में तीसरे नंबर के हैं। बड़े भाई मनोज सिंह सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट के साथ-साथ बार काउंसिल ऑफ इंडिया के एग्जिक्यूटिव कमेटी के चेयरमैन भी हैं। जबकि, दूसरे और चौथे भाई नीरज कुमार सिंह और राहुल कुमार सिंह दिल्ली हाईकोर्ट में एडवोकेट हैं। पंकज हर साल बक्सर के अपने गांव में पिता के नाम पर बाबू राजा मोहन मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कराते हैं। इसमें राष्ट्रीय स्तर की फुटबाल टीमें हिस्सा लेती है। साल में एक बार पंकज इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आते हैं। ——————————– ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली की CM ने पहनी मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी: BJP बोली- बिहार-पूर्वांचल की संस्कृति की पहचान; वित्त मंत्री ने भी बजट वाले दिन पहनी थी रेखा गुप्ता ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ लीं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मधुबनी पेटिंग वाली साड़ी में नजर आईं। कल यानी बुधवार को दिल्ली में बीजेपी विधायकों की बैठक में रेखा गुप्ता को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद वो उपराज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ी पहनी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *