हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं-संगठन की लिस्ट तैयार:दिल्ली जाकर रजनी पाटिल को देंगी, जिन्हें सरकार में पद नहीं, उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण पद मिलेंगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी दिल्ली जाएगी। इस दौरान वह कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी से मिलकर जल्द नया संगठन बनाने की मांग करेगी। प्रतिभा सिंह ने कहा कि हिमाचल में इस साल के आखिर में पंचायतीराज चुनाव होने है। इसमें कांग्रेस के संगठन की भूमिका महत्वपूर्ण रहने वाली है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि संभावित पदाधिकारियों की लिस्ट तैयार कर दी गई है। इसे प्रदेश प्रभारी को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया कि रजनी पाटिल अभी दिल्ली से बाहर है। वह शिवरात्रि के बाद दिल्ली आएंगी। उनसे बात करने के वह दिल्ली जाएगी। मार्च के पहले सप्ताह में रजनी पाटिल का हिमाचल दौरा प्रस्तावित है। जिन्हें सरकार में पद नहीं मिले, उन्हें संगठन में पद देंगे: प्रतिभा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, वह कार्यकर्ताओं को एडजस्ट करने का मामला बार बार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सामने भी उठा चुकी है। जिन कार्यकर्ताओं की बदौलत सरकार बनी है, उन्हें रिवार्ड मिलना चाहिए। प्रतिभा ने कहा, जिन्हें सरकार में पद नहीं मिल पाए, उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण ओहदों पर जगह दी जाएगी। 105 दिन से संगठन के बगैर पार्टी बता दें कि हिमाचल में कांग्रेस संगठन 105 दिन से संगठन के बगैर है। प्रदेश में इकलौती पदाधिकारी प्रतिभा सिंह बची है। संगठन नहीं होने से पार्टी वर्कर मायूस है। सुक्खू कैबिनेट के मंत्री भी अब पार्टी हाईकमान पर सवाल उठाने लगे है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार हिमाचल में कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड बता चुके है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते साल 6 नवंबर को हिमाचल कांग्रेस की राज्य, जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी भंग की थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *