कल श्री अकाल तख्त साहिब से निकाला जाएगा नगर कीर्तन

धन-धन बाबा दीप सिंह जी शहीद जी का जन्मदिवस 26 और 27 जनवरी को मनाया जाएगा। गुरुद्वारा शहीदां साहिब में मनाए जाने वाले समागम में 26 जनवरी को सुबह 10 बजे श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। यह नगर कीर्तन शहर के अंदरूनी इलाकों से होते हुए गुरुद्वारा शहीदां साहिब में आकर समाप्त होगा। वहीं 27 जनवरी को सुबह 9 बजे गुरुद्वारा श्री शहीदां साहिब में अमृत संचार करवाया जाएगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और संगत के सहयोग से मनाए जा रहे जन्म दिवस दौरान धार्मिक दीवान भी सजाए जाएंगे। जिसमें ज्ञानी पिंदरपाल सिंह, भाई गुरु इकबाल सिंह, भाई गुरदेव सिंह, भाई गगनदीप सिंह, हरविंदर पाल सिंह लिटिल, ज्ञानी विशाल सिंह मंजी साहिब दीवान हाल, भाई अमनदीप सिंह अन्य जत्थे गुरु जस गाकर संगत को निहाल करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *