बसंत पंचमी पर सरस्वती वंदन, हवन

छेहर्टा मास्टर एवेन्यू की मां शारदे नवयुग सेवा संघ ने मां सरस्वती मंदिर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में हवन यज्ञ किया। पंडित उमाशंकर शुक्ला द्व्रारा सुबह 9 बजे मंत्रोच्चारण शुरू किया। मंदिर के प्रधान मुकेश कुमार चौरसिया, सचिव वेचन मंडल और कोषाध्यक्ष हरिनाथ सिंह की अध्यक्षता में किए हवन यज्ञ में कई भक्तजन पहुंचे। पंडित शुक्ला ने पहले नवग्रह पूजन और फिर देवी देवताओं का अवाहन करके मंत्रोच्चारण किए। इस हवन यज्ञ में सेवा दल के अधिकारियों सहित परिवार के सदस्य भी यज्ञशाला में आहुतियां डालने पहुंचे। इसी दौरान सभी ने मिलकर मां सरस्वती पूजन करके यज्ञशाला में आहुतियां डाली। महिलाओं ने मिलकर हरिनाम संकीर्तन करके प्रसाद बांटा। अंत में मंदिर कमेटी ने मंदिर में साल भर सेवा निभाने वाले कई सदस्यों को सम्मानित किया। गौर है कि मां शारदे नवयुग सेवा संघ मंदिर कमेटी द्वारा छठपूजा, नवरात्र, महाशिवरात्रि, होली समेत कई धार्मिक समारोह कराए जाते हैं। जिनमें सेवा निभाने वालों को कमेटी द्व्र्रारा बसंत पंचमी के अगले दिन सम्मानित किया जाता है। इस मौके पर अवधेश गुप्ता, उत्तम कुमार नगीना, दिनेश्वर सिंह, सिकंदर सिंह, प्रेम शंकर दुबे, प्रदीप कुमार, गीता देवी, सुनीता देवी, नीलम देवी, संगीता कुमारी, रामविलास, संजय कुमार, राधेश्याम, राजकिशोर सहित कई भक्त मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *