कल सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतों की गिनती, बिना पास प्रवेश नहीं मिलेगा

भास्कर न्यूज | लातेहार ​लातेहार में 23 फरवरी को शहर की सरकार के लिए हुए मतदान के बाद अब सबकी निगाहें शुक्रवार को होने वाली मतगणना पर टिक गई है। लातेहार के राजकीय पॉलिटेक्निक स्थित मतगणना केंद्र में शुक्रवार सुबह 8:00 से मतगणना कार्य शुरू होगा। इसे लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। मतगणना को लेकर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ​मतगणना की प्रक्रिया को सुचारू और व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने इसे दो राउंड में विभाजित किया है। ​प्रथम राउंड की गिनती होते ही सबसे पहले सात वार्डों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसमें शुरुआती रुझानों के साथ ही जीत-हार की तस्वीर भी साफ हो जाएगी। ​जबकि, दूसरे और अंतिम राउंड में शेष आठ वार्डों के साथ-साथ सबसे हॉट सीट माने जाने वाले अध्यक्ष पद के मतों की गिनती भी पूरी हो जाएगी। …यह जानना भी जरूरी इस बार अध्यक्ष पद के लिए 8 और वार्ड पार्षदों के लिए 56 उम्मीदवार चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। लगभग 66.12% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। शुक्रवार दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि लातेहार की जनता ने अगले पांच वर्षों के लिए शहर की कमान किसके हाथों में सौंपी है। ​मतगणना केंद्र के अंदर व बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मुख्य सड़क और पहुंच मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। परिसर के प्रवेश द्वार पर कड़ी जांच प्रक्रिया के बाद ही किसी को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। क्या बोले जिम्मेवार मतगणना की तैयारियां पूरी: डीसी उत्कर्ष गुप्ता, डीआरओ सह डीसी लातेहार ने कहा मतगणना की प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर दी गई है। मतगणना सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा। प्रक्रिया के तहत मतगणना कार्य संपन्न कराए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *