40 लाभुकों के बीच बत्तख के चूजों का वितरण

बालूमाथ|बालूमाथ-रांच ी मुख्य पथ पर मकईयाटांड ग्राम के समीप बुधवार को मोटरसाइकिल से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुजीत कुमार (13) पिता भिनसारी गंझु ग्राम कुशमाही थाना बालूमाथ अपने घर से बालूमाथ बाजार आ रहा था। इसी दौरान मकईयाटांड ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं युवक की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर किया गया। महुआडांड़|प्रखंड के चौकीदारों ने पांच माह से लंबित वेतन के भुगतान को लेकर बुधवार को अंचल अधिकारी को सामूहिक आवेदन सौंपा। चौकीदारों का कहना है कि अक्टूबर 2025 से फरवरी 2026 तक का वेतन और पिछले दो वित्तीय वर्षों का बकाया नहीं मिलने से उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आर्थिक तंगी के कारण वे बच्चों की स्कूल फीस और दैनिक खर्च पूरे नहीं कर पा रहे हैं। चौकीदारों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *