कविताएं, भाषण से मनाया शहीदी दिवस

लुधियाना| सेक्टर 32 स्थित ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस मनाया। इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा में स्टूडेंट्स ने गुरु साहिब जी के उपदेशों को भावपूर्ण स्वर में प्रस्तुत किया। स्टूडेंट्स ने कविताएं, भाषण तथा विचार प्रस्तुतियों से गुरु साहिब जी के जीवन-सिद्धांतों जैसे साहस, करुणा, सहनशीलता और निस्वार्थ सेवा को याद किया। प्रिंसिपल विनीता सानन ने बताया कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और सत्य की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *