लुधियाना| जालंधर बाईपास स्थित ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल ने गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस मनाया। समारोह की शुरुआत स्टूडेंट्स द्वारा शबद कीर्तन से हुई। इसके बाद गुरु जी के बलिदान को समझने के लिए गुरु जी के जीवन गाथा पर प्रकाश डाला। ग्रीन लैंड स्कूल्स की श्रृंखलाओं के चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा और प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी की शहादत इतिहास की एक घटना मात्र नहीं है, बल्कि नैतिक साहस और मानवीय गरिमा की एक शाश्वत याद दिलाती है।


