लुधियाना| आत्म पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 9वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का 350वां शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्टूडेंट्स को सत्य और न्याय की राह पर निर्भय होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देना रहा। 9वीं की अर्शप्रीत कौर ने गुरु तेग बहादुर जी के संघर्षमय जीवन और मानव कल्याण की भावना पर आधारित उनके प्रेरणादायक विचारों को प्रस्तुत किया। वहीं, 11वीं की मन्नत ने ‘हरि बिन तेरी काहे सहाई’ शबद का गायन कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।


