कविता गायन प्रतियोगिता करवाई

जालंधर| शिव ज्योति पब्लिक स्कूल के युवा विद्यार्थियों ने पंजाबी कविताएं गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई गई। विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के दिशानिर्देश में विद्यार्थियों को अपनी भावाभिव्यक्ति, आत्मविश्वास और प्रतिभा को प्रदर्शित के लिए मंच प्रदान किया गया। जिसके अंतर्गत गतिविधि प्रभारी रंजू शर्मा द्वारा नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अंतर्सदनीय पंजाबी कविता गायन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 38 चयनित विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर आधारित कविताओं को मंच पर सांझा किया। प्रवीण शर्मा तथा हरविंदर कौर के निर्णयानुसार दसवीं कक्षा की हरमनजोत कौर को उसके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर प्रथम विजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं को प्रधानाचार्या प्रवीण सैली, उप प्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्य ममता अरोड़ा ने पदक और प्रमाणपत्र देकर उनकी प्रतिभा को सराहा। इस अवसर पर डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी, जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट ने भी विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *