श्रीराम मंदिर में भक्तों ने मनाया नंदोत्सव

भास्कर न्यूज | जालंधर श्रीराम मंदिर, बस्ती शेख में भक्तों की ओर से मंगलवार को नंदोत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्वानों ने विधिवत पूजन करके की। इसके बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। दरबार में मनी भैया ने भजनों का गुणगान कर भक्तिमय माहौल बनाया गया। मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने कार्यक्रम में आए हुए लोगों का स्वागत किया। प्रधान राजकुमार लूथरा ने बताया कि मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इसमें संगत से अधिक से अधिक तन, मन, धन से सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर हिमांशु महाजन, विजय छाबड़ा, राजिंदर शर्मा, सुभाष नारंग, लवली ढींगरा, जितेंद्र गुलाटी, रमेश ढींगरा, संजय कक्कड़, वरुण सप्पल, पवन गोसाईं व अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *