मार्शल आर्ट्स पर सेमिनार करवाया

जालंधर| भारत में मेक इन इंडिया पर आधारित आधुनिक मार्शल आर्ट्स खलियों डू के जन्मदाता विश्व विजेता दलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली की अगुआई में खलियों डू इंटरनेशनल के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय खलियों डू रेफरी सेमिनार का आयोजन किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार सिंह प्रधान व तकनीकी निदेशक खलियों डू इंडिया की देखरेख में आयोजित इस सेमिनार में अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, दुबई व भारत से महाराष्ट्र, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश समेत मेजबान पंजाब से अलग-अलग मार्शल आर्ट्स के लगभग 50 वरिष्ठ प्रशिक्षकों ने भाग लिया। सेमिनार में दलीप सिंह राणा द ग्रेट खली व तकनीकी अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने खलियों डू आधुनिक मार्शल आर्ट्स खेल से संबंधित फिटनेस इवेंट, पॉइंट फाइट, लाइट कॉन्टेक्ट इवेंट व खली रा रिंग फाइट इवेंट के खेल नियमों व उसकी प्रतियोगिताओं को संचालन के लिए आवश्यक तकनीक के बारे में अवगत करवाया। इस मौके पर तकनीकी सचिव यादविंदर व नरपिंदर सिंह, एसोसिएशन के संरक्षक नरेंद्र पाल सिंह, राजीव वालिया, महासचिव सचिन पाठक, बशीर अहमद, सुभाष मोहिते, मोहम्मद रफी शेख, सुनील कंबोज, रोजी बलविंदर कौर, बंदना सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *