बरसात के कारण कई इलाकों में 16 घंटे तक बंद रही बिजली, फीडरों में आई खराबी

भास्कर न्यूज | जालंधर पावरकॉम के कर्मचारियों को बिजली सप्लाई बहाल करने में तीसरे दिन भी काफी मेहनत करनी पड़ी। तीन दिन से हो रही बरसात के कारण आए फाल्टों को दूर करने के लिए जहां कर्मचारी बरसात में ही काम कर रहे थे। वहीं मंगलवार को भी शहर के कई इलाके 10 से 16 घंटे तक बंद रहे। सोमवार रात को तेज बरसात ने बिजली सिस्टम को खराब कर दिया। खास तौर पर फीडरों में भी खराबी आ गई। जिन्हें ठीक करने के लिए विभाग के कर्मचारियों को सारा दिन काम करना पड़ा। जैसे ही बरसात रुकी तो तुरंत कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक करने में तेजी दिखाई। पावरकॉम की चारों डिविजनों मे 2300 के करीब शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें से देर शाम को मात्र 60 फीसदी ही शिकायतें हल हो पाई। लोग एक तो बरसात के कारण परेशान थे तो दूसरा बिजली सप्लाई समय पर बहाल न होने के कारण परेशानी झेल रहे थे। लोगों ने कहा कि दफ्तरों में कर्मचारी मिल नही रहे। केवल शिकायत केंद्रों के कर्मचारी ही बात कर रहे हैं। 1912 नंबर तो बिल्कुल ही ठप्प हो गया है। सरकारी विभाग के कर्मचारी कोई जवाब नही दे रहे कि बिजली कब आएगी। इस संबंधी उच्च अधिकारियों को भी शिकायत की जा चुकी है। इन इलाकों में बिजली सप्लाई रही प्रभावित रेडियो कॉलोनी, स्वर्ण पार्क, महाराजा रणजीत सिंह एवेन्यू, थ्री स्टार कॉलोनी, बस्ती बावा खेल, राज नगर, गुलाब देवी रोड, नागरा, नंदनपुर, मकसूदां का एरिया, बूटा मंडी डिविजन के कई इलाके, करतार नगर, मॉडल हाउस, मॉडल टाउन का कुछ हिस्सा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *