मौसम पर फौज की भर्ती का उत्साह भारी

भास्कर न्यूज | जालंधर पड़ोसी राज्यों से जो युवा फौजी की भर्ती के लिए जालंधर पहुंचे, उनके सामने लगातार हो रही बारिश की चुनौती बन गई। तड़के भारती ग्राउंड में प्रवेश मिलना था और इससे पहले बारिश की चिंता के बीच समय काटना मुश्किल हो गया। सभी नौजवान स्पोर्ट्स कॉलेज के आसपास कपूरथला रोड पर एकत्रित हुए थे। शाम का समय तो अपने-अपने ठिकाने ढूंढने में लग गया। लेकिन जिन लोगों को आसपास सस्ते होटल तथा धर्मशाला की जानकारी नहीं थी, उनके लिए रात काटना मुश्किल हो गया। पैसे में कपूरथला रोड पर गुरुघरों ने गुरु की बताई मानवता की शिक्षा को निभाया तथा सभी को रात का समय काटने के लिए स्थान दिया। कपूरथला रोड पर गुरुद्वारा साहिब में नौजवानों को स्थान मिलने के बाद उन्हें बड़ी राहत मिली। जिस भी जगह पर सेवा की तरफ से भर्ती की जाती है तो इसमें हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों ने अपने लिए रहने का इंतजाम खुद करना होता है। गर्मी और सर्दी में नौजवान सड़कों पर ही समय काट लेते हैं मगर बारिश बड़ी चुनौती बन गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *