हाईवे के किनारे खोखले, बरसात से धंस रहे

भास्कर न्यूज | जालंधर हर साल बरसात फ्लाईओवरों की पोल खोल देती है और एनएचएआई टेंपरेरी तौर पर काम कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। लेकिन इस बार जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित फोकल पॉइंट फ्लाईओवर दो महीने में 10 बार धंस चुका है और हर बार मिट्टी और सीमेंट डालकर गड्ढों को भरा जा रहा। लेकिन फ्लाईओवर के धंसने का असल कारण नहीं ढूंढा जा रहा है। दो दिन हुई बरसात ने फिर से फोकल पॉइंट के किनारों में 10 फीट लंबा और 5 फीट से अधिक गहरे गड्डे कर दिए हैं। इसी के साथ सब्जी मंडी फोकल पाइंट के सामने बने फ्लाईओवर के किनारों की मिट्टी खिसककर सर्विस रोड पर गिरनी शुरू हो चुकी है और किनारे खोखले होते जा रहे हैं। फोकल पॉइंट के फ्लाईओवर के धंसे हुए किनारे। हालात नहीं सुधारे तो वाहनों के टायर धंसने लगेंगे रोड सेफ्टी कमेटी मेंबर विनोद अग्रवाल ने कहा कि फ्लाईओवरों का धंसना ​मतलब एनएचएआई की बहुत बड़ी लापरवाही। अगर बार बार फ्लाईओवर और किनारे धंस रहे हैं तो उस हिस्से को तोड़ कर ठीक करना चाहिए और कारण ढूंढना चाहिए कि क्यों धंस रहे हैं। 200 मीटर का हिस्सा फोकल पाइंट फ्लाईओवर के ऊपर का इस तरह से खराब हो चुका है कि अगर कोई हैवी वाहन किनारे पर खड़ा हो तो फ्लाईओवर के नीचे गिर जाएगा। इस संबंधी नेशनल हाईवे अथॉरिटी के एसई विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि वह संबंधित कंपनी को चेक करवाकर ठीक करवा देते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *