कस्तूरबा गांधी स्कूल से लापता छात्रा मिली:मौसी के घर मिली 10वीं की छात्रा, मोबाइल लोकेशन से पुलिस ने किया बरामद

पाकुड़ के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 28 जनवरी को लापता हुई दसवीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। छात्रा को हिरणपुर थाना क्षेत्र में स्थित उसकी मौसी के घर से बरामद किया गया है। मामले की जानकारी के अनुसार, 28 और 29 जनवरी को छात्रा कक्षा में अनुपस्थित रही। इसके बाद विद्यालय की वार्डन वंदना सिंह ने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि छात्रा संभवतः विद्यालय परिसर से भाग गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विद्यालय और शहर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। मोबाइल लोकेशन की मदद से छात्रा का पता लगाया गया। बरामदगी के बाद छात्रा को न्यायालय में पेश किया गया है। छात्रा के सकुशल मिलने से प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *