बारां| जिले के कस्बानोनेरा, तिलगवां व मानपुर में एनिकट निर्माण के लिए भूमि आवंटित की है। कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने बताया कि जल संसाधन विभाग एक्सईएन द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2024-25 में स्वीकृत कस्बानोनेरा फव्वारा पद्धति पर आधारित सिंचाई परियोजना के लिए एनिकट निर्माण कार्य के तहत भूमि आवंटन की मांग की थी। सिंचाई परियाजना के तहत जल उपभोक्ता संगम भवन निर्माण तथा सोलर सिस्टम स्थापित करने के लिए शाहाबाद एसडीएम, तहसीलदार की अनुशंसा पर ग्राम बल्हारपुर तहसील शाहाबाद की खसरा नंबर 180 रकबा 31.17 बीघा में से 3.00 बीघा किस्म बंजड भूमि, तिलगवां फव्वारा पद्धति पर आधारित सिंचाई परियोजना के लिए ग्राम तिलगवां की खसरा नंबर 516 रकबा 5.19 बीघा में से 3 बीघा किस्म गैर मुमकिन भूमि एवं मानपुर फव्वारा पद्धति पर आधारित सिंचाई परियोजना के लिए ग्राम तिपरका तहसील शाहबाद की खसरा नंबर 76/7 रकबा 37 बीघा में से 3 बीघा किस्म बारानी चतुर्थ भूमि निशुल्क आवंटन की स्वीकृति दी है।


