कांकरोली में भैरूजी मंदिर में तोड़फोड़:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, शराब के नशे में की थी तोड़फोड़

राजसमंद में कांकरोली पुलिस थाना सर्कल में इरिगेशन पाल के पास भैरूनाथजी मंदिर में बीती रात अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्तिया तोड़ने की घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कांकरोली थाना इंचार्ज हनवंत सिंह सोढा के अनुसार इरिगेशन पार्क के पास कलवज छतरी के पास स्थित भैरूनाथजी के मंदिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा मूर्तियों में तोड़ फोड कर दी। जिसके बाद मौके पर कांकरोली पुलिस थाने से जाब्ता पहुंचा और मौका मुआयना किया। जिसके बाद घटना की जानकारी डिएसपी विवेक सिंह सहित अधिकारियों को दी गई। इस दौरान घटना को लेकर स्थानीय लोगो ने आक्रोश भी जताया। घटना के बाद मंदिर के पूजारी नाथुलाल (40) पुत्र खमाण भील निवासी वासोल ने रिपोर्ट कांकरोली पुलिस थाने पर रिपोर्ट पेश की। जिसमें बताया कि मंदिर में विराजमान ताकाजी की सिगाड, धर्मराजजी की सिगाड व कालाजी गौराजी की सिगाड को खंडित कर दिया गया व दान पेटी का भी ताला तोड़ दिया गया। पूरे मामले को एसपी मनीष त्रिपाठी ने गंभीरता से लेते हुए दिशा निर्देश दिए जिसके बाद कांकरोली पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी रोशन भील (35) पुत्र दिपा भील निवासी वासोल को डिटेन किया और पूछताछ शुरू की। जिसके बाद रोशन ने वारदात करना कबूल किया जिस पर पुलिस ने रोशन भील को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोशन ने बताया कि पत्नी के घर वापस आने को लेकर भगवान से पांती मांगी थी लेकिन पत्नी वापस नहीं आई जिस पर भगवान से नाराज होकर शराब के नशे में मंदिर में लट्ठ से तोड़ फोड की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *