कांकेर नक्सली मुठभेड़ का नया VIDEO:गोलियों की तड़तड़ाहट से गुंज रहा जंगल; 4 में से 3 मृत नक्सलियों की शिनाख्त

कांकेर में 20 मार्च को हुई नक्सली मुठभेड़ का एक नया वीडियो सामने आया है। छोटेबेटिया के कुरुषनार पहाड़ी में हुई इस मुठभेड़ के वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट साफ सुनाई दे रही है। इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया था। इससे पहले बीएसएफ ने एक वीडियो शेयर किया था, जिसे SP आइके एलेसेला ने पुराना बताया था। अब 28 मार्च को सामने आए नए वीडियो में मुठभेड़ की पूरी घटना दिख रही है। 3 नक्सलियों की शिनाख्त हुई एक हफ्ते तक चली शिनाख्त प्रक्रिया में मारे गए 4 में से सिर्फ 3 नक्सलियों की पहचान हो पाई है। चौथे नक्सली की पहचान नहीं हो पाने के कारण कांकेर की जन सहयोग संस्था की मदद से मुक्ति धाम में उसका अंतिम संस्कार किया गया। नक्सलियों को आत्मसमर्पण का मौका देगी पुलिस पुलिस अभी भी मुठभेड़ से बच निकले बड़े नक्सली नेताओं की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि इन नेताओं का पता लगते ही उन्हें आत्मसमर्पण का मौका दिया जाएगा। पुलिस उन्हें जिंदा पकड़ने की कोशिश करेगी, ताकि अन्य नक्सलियों की जानकारी मिल सके। हालांकि, मुठभेड़ की स्थिति में जवाबी कार्रवाई भी की जाएगी। ये नक्सली मारे गए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *