कांकेर में एक दिन में तीन सड़क हादसे:ट्रक-पिकअप में भिड़ंत, कार की टक्कर और बाइक राइडर्स घायल; सभी मामलों में FIR दर्ज

कांकेर जिले में एक ही दिन में तीन अलग-अलग सड़क हादसे हुए है। तीनों घटना अलग अलग इलाके में घटी। इसमें कोई जनहानि नही हुई है, वहीं 2 लोग घायल बताए जा रहे है। पहली घटना, नेशनल हाईवे 30 पर माकड़ी चौक के पास इमली मोड़ पर हुई जहां रायपुर से आ रही ट्रक और कांकेर से चारामा जा रही पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया। ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा दूसरी घटना में, नेशनल हाईवे 30 पर चंद्रहास कतलाम की स्विफ्ट डिजायर कार को जगदलपुर निवासी रशीद खान के ट्रक ने ओवरटेक करने के प्रयास में पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि इस हादसे में भी कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279 IPC और धारा 281 BNS (सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चलाने) के तहत मामला दर्ज किया है। हादसे में 2 युवक घायल तीसरी घटना में, दो दोस्त मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ धारा 279, 337 IPC और धारा 281, 125(A) BNS (लापरवाही से वाहन चलाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सभी मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है और लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *