कांकेर में चोरी की तीन वारदातें:स्कूल से 65 हजार का सामान, थाने से लैपटॉप और दुकान से नलकी चोरी

कांकेर जिले में चोरी की तीन अलग-अलग वारदातें सामने आई हैं। कोतवाली थाना क्षेत्र के साकेत नगर स्थित एक स्कूल से चोरों ने 65 हजार 500 रुपए का सामान चोरी कर लिया। स्कूल के प्रिंसिपल प्रतुल कुमार विश्वास ने बताया कि 7 जुलाई को स्कूल में सब कुछ ठीक था। 8 जुलाई को सुबह 10 बजे जब वे स्कूल पहुंचे तो देखा कि दो सूक्ष्मदर्शी यंत्र, तीन क्रिकेट बैट, दो क्रिकेट बॉल, 20 मेमोरी चिप्स और प्रोजेक्टर कैमरा गायब थे। दूसरी वारदात में सेन चौक स्थित आहूजा मशीनरी की दुकान से एक महिला ने नलकी चुरा ली। महिला ग्राहक बनकर दुकान में आई और सामान देखने के बहाने नल की चोरी कर फरार हो गई। पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाने से लेपटॉप की चोरी तीसरी वारदात पुलिस थाने के अंदर की है। प्रधान आरक्षक नरोत्तम लटिया ने 3 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी कि उनका लैपटॉप चोरी हो गया। लटिया ने बताया कि 4 जुलाई की रात साढ़े 9 बजे उन्होंने लैपटॉप मेज की दराज में रखा था। अगली सुबह जब वे थाने पहुंचे तो दराज खुली थी और लैपटॉप गायब था। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *