कांकेर में जर्जर सड़क के विरोध में उतरे ग्रामीण:स्टेट हाईवे पर लगाया जाम, कहा- माइनिंग वाहनों की होती है 24 घंटे आवाजाही

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को मोर्चा खोल दिया। उन्होंने स्टेट हाईवे-5 पर चक्काजाम कर दिया। हालांकि, मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें समझाइश दी। तब जाकर विरोध प्रदर्शन खत्म हुआ। इस दौरान वाहनों की लंबी कतार लगी रही। दरअसल, ग्रामीण लंबे समय से सड़क के चौड़ीकरण और मरम्मत की मांग कर रहे थे। लेकिन, उनकी मांगों को लगातार अनसुनी की जा रही थी। ऐसे में ग्रामीणों ने आंदोलन का रास्ता अपनाया। इस विरोध प्रदर्शन में रावघाट क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल हुए। उनका कहना है कि हर साल सड़क निर्माण का भूमिपूजन होता है। लेकिन वास्तविक काम कभी शुरू नहीं हुआ। सड़क की स्थिति इतनी खराब है कि गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। माइनिंग वाहनों की होती है 24 घंटे आवाजाही ग्रामीणों ने कहा कि खराब सड़क के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। माइनिंग वाहनों की 24 घंटे आवाजाही ने सड़क की स्थिति और बिगाड़ दी है। प्रशासन ने पहले आश्वासन दिया था कि माइनिंग वाहन केवल रात में चलेंगे। लेकिन यह नियम लागू नहीं किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *