छत्तीसगढ़ के कांकेर में धार्मिक तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। हवेचुर में 10 अगस्त को 8 धर्मांतरित परिवारों ने मारपीट की शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित परिवारों ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर ताडोकी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ा कदम उठाया। उन्होंने गांव में पास्टर, पादरी और मसीही लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। गांव के प्रवेश द्वार पर इस आशय का बोर्ड लगा दिया गया है। जिसके बाद से गांव में तनाव की स्थिति है। तीन ग्राम पंचायतों में पहले ही लगाए गए हैं बोर्ड बता दें कि जिले में धर्मांतरण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। यह विवाद नरहरपुर ब्लॉक के जामगांव से शुरू हुआ। भानुप्रतापपुर की तीन ग्राम पंचायतों में पहले ही ऐसे बोर्ड लगाए जा चुके हैं। अब चौथी पंचायत में भी बोर्ड लगा दिया गया है। गांव में तनाव की स्थिति मसीही समाज के पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई को संविधान विरोधी बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की है।


