कांकेर में पौधा वितरण अभियान:जन सहयोग संस्था ने लोगों को दिए फलदार और छायादार पौधे, सुरक्षा की दिलाई शपथ

कांकेर में जन सहयोग संस्था ने एक अनूठी पहल की है। संस्था प्रमुख अजय पप्पू मोटवानी और उनकी टीम ने रविवार की सुबह नगर भ्रमण के दौरान लोगों को पौधे वितरित किए। इस दौरान लोगों को पौधों की सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। शहरवासियों को देसी फलों के पौधे और चौराहों के लिए छायादार वृक्षों का वितरण किया गया। लोगों ने पौधों की देखभाल का आश्वासन दिया। इस पहल में भूतपूर्व सैनिकों और वन विभाग का भी सहयोग मिला। 1 जुलाई से मनाया जा रहा है वन महोत्सव वन विभाग 1 जुलाई से वन महोत्सव मना रहा है। इसके तहत गांव से लेकर शहर तक खुली जगहों पर पौधरोपण किया जा रहा है। वन विभाग वन प्रेमियों को भी पौधे वितरित कर रहा है। इसका उद्देश्य कांकेर को हरा-भरा बनाना और शुद्ध वातावरण सुनिश्चित करना है। वन विभाग के चेतन राव पवार, हिमालय खड़हा, हेमंत वट्टी, दीपक, ताराचंद्र और देवनारायण ने लोगों से कहा कि अतिरिक्त पौधों की आवश्यकता होने पर उनसे संपर्क करें। साथ ही उन्होंने पौधों की सुरक्षा और देखभाल की जिम्मेदारी लेने का आग्रह भी किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *