बलौदाबाजार में बस ड्राइवर की तबीयत बिगड़ी:बीपी बढ़ने से बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुसी, राहगीरों ने यात्रियों को बचाया

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में रविवार को एक सवारी बस के ड्राइवर की अचानक तबीयत बिगड़ने से बस अनियंत्रित हो गई। पलारी थाना क्षेत्र में हुई इस घटना में 60 वर्षीय ड्राइवर रामकृष्ण यादव का ब्लड प्रेशर बढ़ने से वह बेहोश हो गए। बस आरंग से बलौदाबाजार की ओर जा रही थी। ड्राइवर के बेहोश होने से बस सड़क किनारे एक गड्ढे में जा घुसी। बस में सवार 4-5 यात्री सुरक्षित रहे। मौके पर मौजूद खपरी निवासी मुकेश झा और राहुल तेली ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। राहगीर ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया मुकेश झा ने अपनी गाड़ी से बेहोश ड्राइवर को पलारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉ. बी.एस. ध्रुव ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। पलारी थाने के हवलदार मनोज चंद्राकर ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, बस सामान्य गति से चल रही थी। सड़क खाली होने के कारण कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर की हालत अब स्थिर है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *