कांकेर में बच्चों के लिए समर कैंप शुरू:चित्रकला से लेकर कंप्यूटर तक 10 विधाओं की ट्रेनिंग; रोज सुबह 3 घंटे की क्लास

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा विकास खंड में छात्र-छात्राओं के लिए समर कैंप की शुरुआत हो गई है। जिला प्रशासन और स्कूल शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना है। कैंप में छात्रों को चित्रकला, क्राफ्ट, नृत्य, योग, कबाड़ से जुगाड़, निबंध और कहानी लेखन, अंग्रेजी वार्तालाप, बेसिक कंप्यूटर शिक्षा जैसी 10 विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ ही शिक्षाप्रद फिल्में भी दिखाई जा रही हैं। अधिकारियों ने केंद्र का किया निरीक्षण 9 मई को कांकेर के डीएमसी रवि मिश्रा और खंड शिक्षा अधिकारी केशव राम साहू ने तीन केंद्रों का निरीक्षण किया। ये केंद्र शासकीय उच्च प्राथमिक शाला माहुद, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल चारामा और पीएमश्री विद्यालय दरगहन में स्थापित किए गए हैं। बच्चों के लिए कैंप लगाने के निर्देश ब्लॉक के सभी संकुलों के शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के बच्चों और अभिभावकों से संपर्क कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को कैंप में लाएं। डीएमसी रवि मिश्रा ने विद्यार्थियों से आग्रह किया है कि वे इस अवसर का पूरा लाभ उठाएं और सीखी गई बातों को अपने जीवन में उतारें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *