कांकेर में भगवान की मूर्ति के साथ अभद्रता:कोंडागांव से 4 आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग भी शामिल; धार्मिक संगठनों में आक्रोश

कांकेर जिले के ईशान वन में भगवान की मूर्ति के साथ अभद्रता का मामला सामने आया है। इस घटना के विरोध में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कोंडागांव के फरसगांव थाने में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। फरसगांव थाना प्रभारी संजय शिंदे के अनुसार, ग्राम आलोर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी आरोपियों को कांकेर भेज दिया गया है। विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री संजय पोया ने इसे आस्था पर सीधा प्रहार बताया। उन्होंने दोषियों को उदाहरणात्मक सजा देने की मांग की। एसडीओपी केशकाल अरुण नेताम ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आगे की कार्रवाई कांकेर पुलिस कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में धार्मिक संगठनों में आक्रोश है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। हालांकि घटना वाले दिन पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *