कांकेर में भालू के शावक की सड़क हादसे में मौत:मादा भालू सुबह तक बैठी रही शव के पास, वन विभाग ने किया अंतिम संस्कार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर नया माकड़ी ढाबा के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने भालू के शावक को कुचल दिया। यह हादसा रात 11 बजे हुआ। सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शावक का शव देखा। मादा भालू अपने बच्चे के शव के पास बैठी थी। राहगीरों ने वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मादा भालू को जंगल की तरफ भगाया। इसके बाद शव को विश्राम गृह ले जाया गया। वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल की मौजूदगी में पशु चिकित्सा अधिकारी और वन विभाग की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। वन मंडल अधिकारी रौनक गोयल ने बताया कि वन्य प्राणी क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। पहाड़ के किनारे अलग-अलग जगहों पर बोर्ड लगाए जाएंगे। वाहन चालकों से धीमी गति से वाहन चलाने की अपील की जाएगी। इससे वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *