कांकेर में भूपेश बघेल के बेटे की गिरफ्तारी का विरोध:NH-30 जामकर फूंका ईडी का पुतला;कांग्रेस बोली-जांच एजेंसी का सहारा लेकर डराने की कोशिश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने आज कांकेर में प्रदर्शन किया। माकड़ी चौक नेशनल हाईवे- 30 पर दो घंटे तक चक्काजाम कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ईडी का पुतला भी फूंका। ऐसे में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की स्थिति भी बनी रही। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश तिवारी ने भाजपा पर सीधा आरोप लगाया कि जब-जब कांग्रेस ने भाजपा के भ्रष्टाचार पोल खोलने की कोशिश की, तब-तब भाजपा अपनी सत्ता का दुरुपयोग करता है। ईडी का सहारा लेकर कांग्रेस को डराने और दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इनसे कभी डरेगी नहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की, जब दबा नहीं पाई तो अब उनके बेटे चैतन्य बघेल पर गलत आरोप लगा कर पार्टी को दबाने का प्रयास कर रही है। जंगल और खदानें उद्योगपतियों को सौंप रही बीजेपी विधायक सावित्री मंडावी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के जंगल और खदानें उद्योगपतियों को सौंप रही है। इसका विरोध करने पर भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, तो उनके खिलाफ भी ईडी की कार्रवाई हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *