छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मारवाही जिले में सोमवार रात दो युवकों ने घर घुसकर धारदार हथियार से टीचर पर हमला कर दिया। जिसमें हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई है। नाबालिग छात्र के सुसाइड के बाद युवकों में नाराजगी थी। जिसके बाद उन्होंने शिक्षक पर हमला कर दिया। यह घटना पतेराटोला थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक, दिनेश कुमार त्रिपाठी (33) सेंट मेरी स्कूल में टीचर हैं और गौरेला के वार्ड-1 पतेराटोला में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार को 9वीं क्लास के छात्र ने टीचर की फटकार ने नाराज होकर सुसाइड कर लिया था। वह पतेराटोला का ही रहने वाला था। इस घटना के बाद लोगों में नाराजगी थी। जान बचाने दूसरे के घर में छिपा जब कल रात करीब 11.30 टीचर दिनेश कुमार त्रिपाठी परिवार के साथ सो रहा था, तभी गोलू ठाकुर (30) और साथी छोटे भाई (28) ने घर में घुसकर मारपीट की। किसी तरह शिक्षक जान बचाकर दूसरे के घर मे छिप गया। इस पूरे मामले में पीड़ित ने मंगलवार को थाने में आवेदन देकर शिकायत की है। आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज जिस पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले में एडिशनल एसपी एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


