कांकेर में मूर्तियों के अपमान के बाद शुद्धिकरण:हिंदू संगठन ने वैदिक मंत्रों के साथ किया जलाभिषेक, बहनों ने मूर्तियों को राखी भी बांधी

छत्तीसगढ़ के कांकेर में मंलगवार को हिंदू संगठन ने राम वाटिका नथिया नवागांव की मूर्तियों का शुद्धिकरण किया। कार्यकर्ताओं ने पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी और पुलिस कर्मियों के साथ तालाब से जल लाकर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलाभिषेक किया। हिंदू संगठन ने वन विभाग और पुलिस से वाटिका की सुरक्षा का आग्रह किया है। महिला वाहिनी की बहनों ने मूर्तियों को राखी बांधी। उन्होंने भाइयों से मूर्तियों की सुरक्षा का वचन लिया। कार्यकर्ताओं ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए प्रतिबद्धता जताई। भगवान की मूर्ति के साथ अभद्रता बता दें कि 9 अगस्त को फरसगांव आलोर के युवकों ने मूर्ति के साथ अभद्रता किया था। उन्होंने भगवान राम और हनुमान की मूर्तियों के साथ अभद्रता का वीडियो बनाया था। 10 अगस्त को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद हिंदू संगठनों की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *