मनेंद्रगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी:आज हुआ फूल ड्रेस रिहर्सल, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह करेंगी ध्वजारोहण

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के आमाखेरवा ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फूल ड्रेस रिहर्सल संपन्न हुई। कलेक्टर डी. राहुल वेंकट और एसपी चंद्रमोहन सिंह समेत जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। भरतपुर-सोनहत की विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगी। वे ध्वजारोहण करेंगी और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी लेंगी। रिहर्सल में मुख्य अतिथि के आगमन से लेकर ध्वजारोहण, परेड निरीक्षण और जनता के नाम संदेश का वाचन का अभ्यास किया गया। शहीद परिवारों के सम्मान और पुरस्कार वितरण की तैयारी भी की गई। प्रतिभागियां को होगा सम्मान अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने कार्यक्रम की जानकारी दी। स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। योग, पीटी और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां होंगी। परेड मार्च और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि सम्मानित करेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *