कांकेर में शिव महापुराण की कथा:CM साय की पत्नी कौशिल्या देवी हुई शामिल, कहा- भगवान के आशीर्वाद से ही सुशासन का अवसर मिला

कांकेर जिले के कोकपुर में 7 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। कथा सुनने लोग दूर दराज से पहुंच रहे है। सोमवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की धर्मपत्नी कौशिल्या देवी साय भी कथा सुनने पहुंची। कौशल्या देवी ने कहा कि सिहोर वाले महाराज प्रदीप मिश्रा जहां भी कथा करने जाते हैं, वहां वे भगवान शिव की कथा सुनने जरूर पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के आशीर्वाद से ही छत्तीसगढ़ में सुशासन का अवसर मिला है। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी से की मांग कौशिल्या देवी ने कांकेर में माता रानी के मंदिर में भी दर्शन किए। मंदिर समिति ने माता रानी के दरबार में दीप प्रज्वलित से संबंधित कुछ मांगें रखीं, जिन्हें उन्होंने मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन मांगों को पूरा किया जाएगा, जिससे माता के दरबार में सुव्यवस्थित तरीके से दीप प्रज्वलित होंगे और श्रद्धालुओं की आस्था बनी रहेगी। स्थानीय लोगों से की मुलाकात कौशिल्या देवी ने ये भी कहा कि वे हमेशा भगवान को साक्षी मानकर चलती हैं और उनका आशीर्वाद लेकर आगे बढ़ती हैं। इस दौरान उन्होंने पूरे तीन घंटे तक बैठकर कथा सुनी। उन्होंने कहा कि कांकेर का उनका यह दौरा बेहद सफल रहा, जहां उन्हें न केवल कथा श्रवण का सौभाग्य मिला बल्कि स्थानीय लोगों से मिलने और मंदिर दर्शन का भी अवसर प्राप्त हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *