कांकेर में सड़क सुरक्षा अभियान:चारामा पुलिस ने निकाली बाइक रैली, यातायात नियमों की दी जानकारी

कांकेर जिले के चारामा में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने बाइक रैली का आयोजन किया। यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता का संदेश देने शहर में यह रैली निकाली गई। कार्यक्रम में ASP दिनेश सिन्हा ने सड़क सुरक्षा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन बहुत जरुरी है। पुलिस प्रशासन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमित रूप से चालान की कार्रवाई भी कर रहा है। 36वें सड़क सुरक्षा माह के तहत यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क पर यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उनके जीवन एवं संपत्ति की रक्षा करना है। प्रशासन का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रमों से लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। चारामा पुलिस की यह पहल जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *