राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान:सीएम बोले- विधायक रहते हर जगह बाइक से जाता था

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को अपना काफिला छोड़कर स्कूटर की सवारी की। इस दौरान वे हेलमेट लगाकर स्कूटर चला रह थे। दरअसल 36वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के दौरान सीएम ने लोगों को हेलमेट लगाने के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया। रायपुर में हेलमेट रैली भी निकाली गई। मुख्यमंत्री साय रोहणीपुरम गोल चौक पर बाइक रैली में शामिल हुए। उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों के साथ साथ चार पहिया वाहन चालकों से भी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साय पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह के बाद दूसरे सीएम हैं जो हेलमेट पहनकर निकले। डॉ. सिंह ने भी हेलमेट पहनकर स्कूटर चलाकर हादसों से बचाव करने नागरिकों से पहले की थी। इस दौरान साय ने हरी झण्डी दिखाकर भव्य बाइक रैली को रवाना किया। रैली के दौरान स्वंयसेवी संस्थाओं ने नुक्कड़ नाटकों से यातायात नियमों का पालन करने से फायदों के बारे में भी लोगों को जागरूक किया। साय ने इस अवसर पर कहा कि मनुष्य का जीवन अत्यंत अनमोल है। मनुष्य के अपने परिवार और समाज के प्रति दायित्व होते हैं, जिनका उनको निर्वहन करना होता है। हम सभी अपने परिवार के लिए अनमोल हैं। यह जगह कोई और कभी नहीं ले सकता। इसलिए स्वयं को और अपने परिवार के सदस्यों को सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। वाहन चलाते समय हम सभी को यातायात नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। दो पहिया वाहन चलाते समय सिर पर हेलमेट अवश्य ही पहनना चाहिए। कार चलाते समय भी सीट बेल्ट लगाना चाहिए। 31 जनवरी तक चलेगा अभियान 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 31 जनवरी तक मनेगा। रायपुर यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए जरूरी नियमों के बारे में जानकारी दी जा रही है। रोचक तरीके से सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा की थीम पर बैनर-पोस्टर लगाकर यातायात नियमों की जानकारी दी जा रही है। कार्यक्रमों में वाहन चालकों, छात्र-छात्राओं के पालकों की सहभागिता भी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *