कांकेर में 3 आईईडी बरामद, सुरक्षाबलों ने किए डिफ्यूज:उत्तर बस्तर में बचे 28 नक्सलियों की तलाश में निकली थी टीम

कांकेर में सुरक्षाबलों ने नक्सल अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। कांकेर-नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र के परतापुर-मुरुलनापा पहाड़ी से तीन आईईडी (IED) बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। शनिवार को बीएसएफ (BSF) और डीआरजी (DRG) की टीम नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकली थी। इस दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाए गए दो 5-5 किलोग्राम के प्रेशर कुकर आईईडी और एक बीयर बोतल आईईडी मिले। इन्हें बीडीएस (BDS) टीम ने तुरंत डिफ्यूज कर दिया। यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले, 29 जनवरी को भी सर्च ऑपरेशन के दौरान कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नौ आईईडी बरामद कर निष्क्रिय किए गए थे। उत्तर बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान अपने अंतिम चरण में है। 31 मार्च की तय समय-सीमा से पहले बचे हुए 28 नक्सलियों का सफाया करने के लिए सुरक्षाबलों ने पूरी तैयारी कर ली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *