कांगड़ा एयरपोर्ट पर तीसरी सफल नाइट लैंडिंग:आवाज सुनकर छत पर आए लोग, 20 मिनट रुका, दिल्ली रवाना हुआ थ्री वन थर्टी विमान

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा एयरपोर्ट पर शनिवार रात वायुसेना के विमान ने तीसरी सफल नाइट लैंडिंग की। रात करीब 10:36 बजे हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद से उड़ान भरने वाले वायुसेना के थ्री वन थर्टी विमान ने कांगड़ा एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान 20 मिनट तक एयरपोर्ट पर रुका और 10:56 बजे दिल्ली के लिए वापस रवाना हुआ। आवाज सुनकर घरों से निकले लोग यह परीक्षण कांगड़ा एयरपोर्ट की सुरक्षा और संचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए किया गया। अब वायुसेना को पठानकोट एयरबेस के अलावा नाइट लैंडिंग के लिए एक और विकल्प मिल गया है। रात में विमान की आवाज सुनकर स्थानीय लोग छतों पर आ गए। हालांकि कांगड़ा एयरपोर्ट पर अभी नियमित नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है। नाइट लैंडिंग प्रशिक्षण के तेज एयरपोर्ट के अधिकारी इस विषय पर कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं। एयरपोर्ट के विस्तार कार्य के साथ वायुसेना ने नाइट लैंडिंग प्रशिक्षण को तेज कर दिया है। यह कदम कांगड़ा एयरपोर्ट के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *