मंडी शिवरात्रि महोत्सव में अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड:5 विदेशी देशों समेत उत्तर भारत के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां,

हिमाचल प्रदेश में मंडी में चल रहे छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव के तीसरे दिन अंतरराष्ट्रीय कल्चरल परेड का आयोजन हुआ। नगर और ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। देश और विदेश के कलाकार शामिल परेड उपायुक्त कार्यालय से शुरू होकर सेरी मंच और इंदिरा मार्केट परिसर से होते हुए वापस पहुंची। इसमें यूक्रेन, थाईलैंड, श्रीलंका, मलेशिया और कजाकिस्तान के कलाकारों ने हिस्सा लिया। साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कलाकार भी शामिल हुए। सांस्कृतिक दलों ने दिखाई संस्कृति की झलक हिमाचल से चंबा के पांगी और भरमौर, शिमला, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, सिरमौर के कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। मंडी जिले से मांडव्य कला मंच, संगीत सदन, अमर युवक मंडल और संकल्प युवक मंडल के कलाकार भी शामिल हुए। कुल 20 सांस्कृतिक दलों ने अपनी-अपनी संस्कृति की झलक दिखाई। विदेशी कलाकारों ने किया नृत्य और करतब प्रस्तुत मंत्री धर्माणी ने कहा कि यह आयोजन विभिन्न देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि इससे देव संस्कृति की महक पूरे भारत और विदेशों तक पहुंचेगी। विदेशी कलाकारों ने अपने पारंपरिक परिधानों में नृत्य और करतब प्रस्तुत किए। ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में विधायक चंद्र शेखर, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, एपीएमसी डायरेक्टर जोगिंदर गुलरिया और जीवन ठाकुर उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *